फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बीः 17.80 लाख वोटर करेंगे 12 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला

Mon, 06 May 2019 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
मंडी में रवानगी से पहले मशीन चेक करते कर्मचारी। - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
 इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। अब मतदाताओं की बारी है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। जो शाम छह बजे तक चलेगा। पांच विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे।
विज्ञापन


कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के 1937 बूथों पर 17 लाख 80 हजार 957 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभा के 1213 बूथों के लिए नवीन मंडी ओसा से तथा कुंडा और बाबागंज विधानसभा के 440 बूथों के लिए प्रतापगढ़ से रविवार की सुबह नौ बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। सबसे पहले अधिक दूरी वाले मतदान केंद्रों के लिए पार्टियां रवाना की गईं।

मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा गठबंधन से इंद्रजीत सरोज, कांग्रेस से गिरीश पासी, जनसत्ता लोकतांत्रिक दल से शैलेंद्र कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से राजदेव गौतम समेत 12 उम्मीदवार चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी की किस्मत मंगलवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र की तस्वीर एक नजर में-
कुल वोटर    1780957
नए मतदाता 17703
महिला वोटर 823899
पुरुष वोटर   956193
थर्ड जेंडर     265
कुल बूथ     1937
कुल मतदान केंद्र  1170
कुल सेक्टर     136
कुल जोन        15
कुल क्रिटिकल बूथ  403
पोलिंग पार्टियां     1170
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें