फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से मंगलवार शाम पड़ोस का एक युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके की किशोरी ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो दरिंदे ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने फोन कर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें