फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के निलंबन से फार्मासिस्ट एसोसिएशन खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/बारा। चरवा में तैनात फार्मासिस्ट धर्मेश त्रिपाठी और कसेंदा के वार्ड ब्वाय मोहम्मद आरिफ के निलंबन से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन खफा है। सोमवार को संगठन के अध्यक्ष ने सीएमओ को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि संगठन से जुड़े लोग तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी निलंबन वापस नहीं हुआ तो एक अक्तूबर से सारे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया जिन लोगों का निलंबन किया गया है उनके बारे में बताया गया कि उनकी इमरजेंसी ड्यूटी थी। ड्यूटी के बारे में किसी ने कर्मचारियों को जानकारी नहीं दी थी। कहा कि तीन दिन बाद भी अगर साथियों का निलंबन वापस नहीं हुआ तो वह लोग इमरजेंसी के अलावा बाकी ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। एक अक्तूबर के बाद से संगठन के बैनर तले 75 फार्मासिस्ट और 23 वार्ड ब्वाय काम नहीं करेंगे। इस बाबत सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर गौरीशंकर, बीपी सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें