फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियो गांव के सामने रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के महुआरीबाग निवासी विजिया देवी(55) पत्नी बिहारी लाल रविवार शाम रेलवे लाइन किनारे बकरियां चराने गई थी। शाम करीब छह बजे घर लौटने के दौरान उसकी बकरियां रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। बकरी का एक बच्चा रेलवे लाइन पर चला गया था। उसे बचाने के प्रयास में वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें