फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहरा मारुफपुर के कोटेदार पर केस, कोटा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी विकास खंड के गोहरा मारुफपुर गांव के कोटेदार इसरार अहमद के खिलाफ पुलिस ने राशन की कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोटे की दुकान को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस और आपूर्ति विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर की है।
विज्ञापन


गोहरा मारुफपुर के ग्रामीणों ने शनिवार की रात लोडर से ले जाए जा रहे कोटे के राशन को पकड़ा था। वाहन में करीब 20 बोरी गेहूं और 18 बोरी चावल था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्णचंद्र मिश्र ने ग्रामीणों का बयान लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पिछले कई महीने से राशन नहीं वितरित करने का आरोप लगाया था। नायब तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर मदन किशोर ने कौशाम्बी थाने में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही दुकान को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें