16 peoples tested covid positive on thursday in kaushambi
मंझनपुर। पड़ोसी जनपद प्रयागराज की तर्ज पर दोआबा में भी कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजाना रिकार्ड दर रिकार्ड टूट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या 97 पहुंच गई है।
संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1602 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 16 लोग पॉजिटिव निकले हैं। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कराया जा रहा है। बताया कि जिले में अब तक 2370 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2242 ठीक हो चुके हैं। जबकि 97 का इलाज चल रहा है।
-------------
4825 लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज
मंझनपुर। डीएम अमित कुमार की सख्ती का असर साफ दिखने लगा है। पंचायती राज, पूर्ति विभाग और निकायों के सक्रिय होते ही टीकाकरण की रफ्तार में उछाल आ गया। बृहस्पतिवार को जिले भर के सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सत्र आयोजित कर 45 साल से ऊपर वालों को टीका लगाया गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शाम पांच बजे तक जिले भर में 4825 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।