फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस के दबंगों ने दंपति को पीटा, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक दंपति की पिटाई कर दी। पेट में चोट लगने से महिला का गर्भपात हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गेरिया खालसा निवासी संजय कुमार पुत्र दुल्लर ने बताया कि 12 जून की शाम वह खेतों की ओर गया था। लौटकर घर पहुंचा तो देखा कि पड़ोस के दबंग रंजिश के चलते गर्भवती बीवी पुष्पा को पीट रहे थे। पत्नी को बचाने पहुंचे संजय की भी हमलावरों ने लाठी-डंडे से पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। उधर, पेट में गंभीर चोट लगने से महिला को गर्भपात हो गया। पीड़ित का कहना है कि अब तक वह पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराए हुए था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पिपरी कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें