फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले स्कूल होंगे चकाचक, फिर शुरू होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। इस बार परिषदीय स्कूल 25 जून से ही खोले जाएंगे। इस दौरान केवल शिक्षक ही विद्यालय आएंगे। इस बीच स्कूलों की सफाई, पीने के पानी व शौचालय आदि की सफाई और मरम्मत आदि का काम किया जाएगा। जिससे कि एक जुलाई से विद्यालय में बिना किसी समस्या के पठन-पाठन प्रारंभ किया जा सके।
विज्ञापन


अभी तक 20 मई को अंक पत्र वितरण के बाद 21 मई से 30 जून तक के लिए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहती थी। 40 दिन की तालाबंदी के बाद सीधे पहली जुलाई को ही स्कूल खुलते थे। इस दौरान स्कूलों भारी अव्यवस्थाएं हो जाती हैं। परिसर में जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर, खिड़की-दरवाजे और फर्नीचर अस्त-व्यस्त होने के साथ बदहाल शौचालय एवं हैंडपंप की खराबी से रूबरु होना पड़ता है। इन सभी अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने-कराने में हफ्ते दस दिन का समय गुजर जाता है। स्कूल मे पठन-पाठन का माहौल नहीं बनने के कारण बच्चे भी कम संख्या में पहुंचते हैं। यूं कहें कि कम से कम जुलाई का पहला पखवाड़ा बेकार में गुजर जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार गर्मियों के अवकाश में पांच दिन की कटौती कर दिया है। प्रभारी बीएसए/एबीएसए मुख्यालय अरविंद पटेल ने बताया कि शासन ने इस मर्तबा 25 जून से ही स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। हालांकि इस बीच केवल शिक्षक ही स्कूल जाएंगे। ताकि पेयजल, साफ-सफाई तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं 30 जून तक पूरी की जा सकें। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद एक जुलाई से बच्चों की कक्षाएं विधिवत शुरू की जाएं। प्रभारी बीएसए ने बताया कि 25 जून को शीतला अष्टमी का स्थानीय अवकाश होने के कारण जिले में 26 जून से विद्यालय खुलवाने के निर्देश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें