फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने सिकंदर के परिजनों को बंधाया ढाढस

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने सिकंदर के परिजनों को बंधाया ढांढस
विज्ञापन

-हत्याकांड का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो विस में उठेगा मामला
फोटो नं-05
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/कड़ा। बृहस्पतिवार को नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी मृतक सिकंदर के परिजनों से भेंट करने अफजलपुर सातों गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पार्टी नेताओ के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। कहा कि संकट की इस घड़ी में सपा उनके साथ है।
कड़ा कोतवाली के अफजलपुर सातों निवासी सिकंदर यादव(35) पुत्र राजबहादुर यादव की हत्या कर शव गंगा नदी में ठिकाने लगा दिया गया था। पुलिस ने 17 जून को उसकी लाश प्रतापगढ़ के मानिकपुर गंगा नदी किनारे से बरामद किया था। घटना के तीसरे दिन बुधवार को पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज ने पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने घटना की जानकारी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दी। अखिलेश के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने अफजलपुर सातो गांव पहुंचे। उन्होंने मारे गए सिकंदर की पत्नी राजवती एवं भाई कोटेदार धर्मराज से मुलाकात पर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सपा उनके साथ खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। योगीराज में अपराध बेकाबू है। कहा कि पुलिस ने शीघ्र ही घटना का खुलासा कर हत्यारों को सलाखो के पीछे नहीं भेजा तो सदन में इस मामले को उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के साथ जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल, बासुदेव यादव, भानू प्रतात यादव, कासिम हुसैन, कैलाश यादव, गुलाम हुसैन, डॉ जैनुल आब्दीन,चंद्रबलि पटेल, सूबेदार सिंह यादव, मुजाहिद हुसैन, अनवर अहमद, जुबैर अहमद, दया शंकर यादव, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
जुबैर के घर पर मिले कार्यकर्ताओं से
सिराथू। नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी सिकंदर यादव के परिजनो से मिलने के बाद गढ़ी गांव गए। उन्होंने इस गांव में जिला पंचायत सदस्य जुबैर अहमद के आवास पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओ से भी मुलकात की। उन्होंने सभी से एकजुट होकर काम करने का आहृवान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें