फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम को लेकर जागरुक कर रहा एआरटीओ का एलबम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर एआरटीओ शंकर जी सिंह का एलबम इन दिनों फेसबुक पर धूम मचा रहा है। मंगलवार को ही फेसबुक पर अपलोड किए गए एलबम को लोगों की तरफ से सराहा जा रहा है। गीत के जरिए, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने और सिग्नल आदि का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान एआरटीओ शंकर जी सिंह ने मतदान को अपील करने वाला एलबम बनाया था। यह एलबम फेसबुक और यूट्यूब पर खूब सराहा गया। जिले के सारे अफसरों ने अपने सरकारी मोबाइल फोन में एलबम को ही कॉलर ट्यून बना लिया। अब एक बार सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ शंकर जी सिंह ने फिर ने नया वीडियो एलबम अपलोड किया है। जिसमें वीडियो गीत के जरिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को फेसबुक पर अपलोड किए गए एलबम को करीब 207 लोगों ने लाइक किया था। 103 लोगों ने कमेंट कर पहल की सराहना की। इसके अलावा 721 वीवर्स थे। एआरटीओ का कहना है कि सड़क हादसे में होने वाली मौतों में ज्यादातर मामले, नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एलबम इसी कड़ी में छोटा सा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें