फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से आजिज विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव में ब्याही एक महिला ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। वह दहेज को लेकर किए जा रहे ससुरालियों के उत्पीड़न से आजिज आ गई थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के लालापुर थाना स्थित बसहरा गांव निवासी मुहाब अली ने बताया कि उसने अपनी बहन रेशमा बानो (25) पुत्री हबीब अली का विवाह 15 मई 2012 को रसूलपुर सोनी में शहीद अली से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। रविवार रात उत्नीड़न से परेशान रेशमा ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते रसूलपुर सोनी पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में भाई की तहरीर पर आरोपी पति शहीद अली, जेठ जुबैर अहमद व जेठानी चांदनी बेगम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-----
चाय विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान
भरवारी (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बा निवासी पिंटू मौर्य (23) पुत्र स्व. जगदीश ने एसबीआई शाखा के सामने चाय की दुकान खोल रखी थी। रविवार रात सोने के लिए वह अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने कमरे में देखा तो पंखे से उसकी लाश लटक रही थी। यह देख घर वाले चीख पड़े। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पिंटू की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। चर्चा रही कि उसकी बीवी ज्यादातर मायके में ही रहती थी। इसे लेकर वह तनाव में रहता था। संभव है कि इसी वजह से खुदकुशी कर ली हो। फिलहाल किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें