फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अजुहा के व्यापारी से मांगी गई रंगदारी, घर के बाहर फोड़ा गया बम
फोटो नं-04
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अजुहा बाजार के किराना कारोबारी फूलचंद्र अग्रहरि से फोन पर रंगदारी मांगने और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के बाद बम विस्फोट की घटना से जिले के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कारोबारियों ने अपने व्यापार व खुद की सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि की अगुवाई में आए व्यापारियों ने गुरुवार को एएसपी से मुलाकात की। रमेश अग्रहरि ने कहा कि अजुहा के व्यापारी फूलचंद्र से पहले फोन पर रंगदारी मांगी गई। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखाया तो घर के बाहर बम विस्फोट किया गया। अब तक पुलिस फोन करने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार के दिन पुलिस फोर्स की व्यवस्था किया जाए। कारोबारियों को अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस में वरीयता दिया जाए। व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए अगर पुलिस को सूचना देते हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाए। ताकि,कारोबारी निर्भीकता व्यापार कर सकें। एएसपी कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही फूलचंद्र से रंगदारी मांगने वालों को बेनकाब कर जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवेश कुमार, राजाराम, रमेश चंद्र, राहुल अग्रहरि, नेमचंद्र, अंशुल केसरवानी, हिमांशु अग्रहरि, राजू वर्मा सहित तमाम कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रात को बिजली कटौती नहीं बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी
समर्थ किसान पार्टी के लोगों ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर । रात की अघोषित बिजली कटौती को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने आंदोलन का एलान किया है। पार्टी के लोगों ने बैठक कर इसकी रणनीति बनाई। गुरुवार को उदहिन चौराहे पर किसानों की बैठक में पार्टी प्रमुख अजय सोनी ने कहा कि घाटमपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रोजाना रात के वक्त पांच से छह घंटे की आपूर्ति ठप की जाती है। इसके अलावा अन्य उपकेंद्रों से भी ऐसी ही शिकायते हैं। दिन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहते हैं। रात को बिजली कटौती के चलते उनकी नींद पूरी नहीं होती। किसानों इन दिनों बेहन की तैयारी कर रहे हैं। रात के वक्त बिजली नहीं मिलने से कृषि कार्य भी पिछड़ रहा है। चेतावनी दिया गया कि कटौती बंद नहीं हुई तो किसान घटमापुर उपकेंद्र का घेराव कर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें