फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जिंदा जलकर महिला की मौत, बेटी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग का गोला बनी महिला की मौत, बेटी झुलसी
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में खाना पकाते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में शनिवार रात खाना बनाते वक्त आग से जलने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं सालभर की बेटी झुलस गई। बच्ची को मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
सल्लहा गांव की मनोरमा (25) पत्नी प्रवेश कुमार शनिवार रात घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। मनोरमा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। साथ रही सालभर की बेटी साधना भी झुलस गई। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन आग बुझाने के बाद मां-बेटी को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि साधना को रेफर कर दिया। उसे मंझनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि मायके वालों से भी बातचीत की गई थी। सबने इसे हादसा बताया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मिल-जुलकर मनाएं ईद : सीओ
फोटो नं.10
सरायअकिल (ब्यूरो)। स्थानीय कोतवाली में रविवार को सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी व इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय ने संभ्रांत लोगों संग बैठक की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी धर्म के लोगों से ईद मिल-जुलकर मनाने की अपील की। कहा कि कहीं कोई समस्या आती है तो पुलिस को अवगत कराया जाए। किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो उसे जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शिवदानी, बद्री प्रसाद, राजेश त्रिपाठी, अली अहमद, नफीस अहमद, राजू पांडेय, राजेश चौधरी, अनिल केसरवानी, गोपाल केसरवानी, सुनील सोनी, रमेश स्वर्णकार, संगमलाल, अनुराग अग्रहरि, राकेश जैन, विकास गुप्ता, पीयूष रस्तोगी, मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें