सिराथू। लोक सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर सिराथू क्षेत्र के भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने शुक्रवार को शक्ति एवं सिद्ध पीठ शीतला माता की दरबार में जाकर पार्टी समर्थकों के साथ दर्शन किया। उन्होंने मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी के लिए आशिर्वाद मांगा।
सिराथू क्षेत्र के भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने लोकसभा चुनाव से पूर्व शीतला धाम कड़ा जाकर मां शीतला की दरबार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की मंगल कामना किया था। चुनाव में भाजपा को पूरे देश मेें मिले प्रचंड बहुमत एवं कौशाम्बी संसदीय सीट पर भी पार्टी का परचम लहराने पर शुक्रवार को विधायक शीतला प्रसाद पटेल माता के मंदिर दर्शन करने के लिए गए। उन्होंने जीत की खुशी में विशेष पूजा करने के साथ प्रसाद के रूप में लड्डू चढ़ाया। विधायक ने मां के दरबार में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आशिर्वाद मांगा, जिससे वे इस बार देश का नाम पूरी दुनिया में और भी रोशन कर सकें।
मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर हो सके। इस मौके पर धर्मराज मौर्या, अरुण केरशवानी, पप्पू मोदनवाल, मुन्ना पटेल, शालू पंडा, बब्बू सिंह, तूफान यादव, आद्या पांडेय आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर की जीत पर चायल में भी भाजपाइयों ने विजय जुलूश निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री सुल्तान मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, काजी असद, सरफराज अहमद, नन्हे तिवारी, अश्वनी तिवारी आदि मौजूद रहे।