फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का भव्य स्वागत
विज्ञापन

- डॉ रिजवी पीजी कॉलेज एवं करारी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
फोटो नं-21
करारी (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का करारी कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए शपथ दिलाई गई। करारी इंटर कॉलेज व डॉ रिजवी कॉलेज के बच्चों द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस चलाई गई है। गुरुवार को डेढ़ बजे करारी जागरूकता एक्सप्रेस करारी इंटर कॉलेज के पास पहुंची। कॉलेज की प्रधानाचार्या मन्नो मिश्रा व डॉ रिजवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी द्विवेदी ने एक्सप्रेस का स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह व बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को बिना प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से निष्पष मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके बाद स्काउट गाइड के कमिश्नर सुरेश कुमार शर्मा की अगुवाई में दोनों कॉलेजों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर पीटीआई चंद्र भूषण पांडेय, महेंद्र सिंह, श्यामलाल, महेश कुमार, बच्चा लाल चौधरी, कल्याण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------
बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा कर निकाली शोभायात्रा
सरायअकिल में हुआ भव्य आयोजन, भंडारा आज
फोटो नं-20
सरायअकिल। कस्बे के गल्ला मंडी स्थित नवनिर्मित मंदिर (हनुमत निकेतन) में गुरुवार को बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बैंड बाजे के साथ भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। लोगों ने जगह जगह शर्बत, लस्सी, बूंदी का वितरण किया।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के गल्ला मंडी में बजरंगबली का नया मंदिर बनाया गया है। गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग धर्म ध्वजा लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष लगते रहे। शोभा यात्रा हनुमत निकेतन गल्ला मंडी मंदिर से कैलाशा देवी रोड, रामलीला मैदान, चावल मंडी, चंद्रशेखर पार्क, फकीराबाद बड़े हनुमान मंदिर होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शुक्रवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर चायल विधायक संजय गुप्ता, चेयरमैन शिवदानी, गुलाब अग्रहरि, शीतल प्रसाद स्वर्णकार, सुनील सोनी, गोपाल केशरवानी, रवींद्र जायसवाल, राजेश चौधरी, समर रस्तोगी, सोनू केशरवानी, ओम प्रकाश अग्रहरि, पप्पू केशरवानी, रमेश स्वर्णकार, विनय कृष्ण सोनी, गौरी शंकर मोदनवाल, नरोत्तम अग्रहरि, अनिल केशरवानी, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें