फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर हाईवे पर बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डलसेहिया निवासी छत्रपाल उर्फ कल्लू (45) मंगलवार को किसी काम से विजईपुर गया था। रात तकरीबन नौ बजे घर लौटते समय रास्ते में पहाड़पुर के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से जख्मी छत्रपाल को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी सांस थम गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई नंदलाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सैनी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं किया था। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें