फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैश कॉटेज में रहेगें विदेशी भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉटेज में रहेंगे विदेशी भक्त
विज्ञापन

छह अप्रैल से रत्नावली धाम में रामकथा सुनाने आ रहे मोरारी बापू
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। रत्नावली धाम (महेवाघाट) में छह अप्रैल से होने वाली मोरारी बापू की रामकथा सुनने के लिए आने वाले विदेशी श्रोताओं को ठहरने के लिए थ्री स्टार होटल सरीखी सुविधा प्रदान की गई है। धाम में बनाए गए वातानुकूलित कॉटेज की ऑन लाइन मुफ्त बुकिंग की जा रही है।
रत्नावली धाम या फिर यह कहें कि कौशाम्बी में पहली बार रामकथा वाचक मोरारी बापू का आगमन हो रहा है। मानस रचयिता तुलसीदास जी के अनुयायी मोरारी बापू उनकी ससुराल रत्नावली धाम में छह अप्रैल से रामकथा कहने के लिए आ रहे हैं। कथा सुनने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशी भक्त भी आएंगे। विदेशी भक्तों ने खुद के ठहरने के लिए ऑन लाइन कॉटेज की बुकिंग कराई है। धाम में बनाए गए सात सौ कॉटेज में आधुनिक सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। कॉटेज के अंदर ही साफ-सुधरा टॉयलेट, बाथरूम बनाया गया है। कमरे में एसी लगाई गई है। इसके अलावा बेड, ड्रेसिंग टेबिल, सोफा भी कॉटेज में रखवाया गया है। कथा के आयोजनकर्ता संत कृपा सनातन संस्थान के मीडिया प्रभारी जय प्रकाश माली ने बताया कि मोरारी बापू की यमुना के किनारे कैलाश कुटी बनकर तैयार हो चुकी है। कांलिदी की सैर के लिए एक स्पेशल स्टीमर मंगवाया गया है। मोरारी बापू की कुटी से तुलसीदास जी की जन्म स्थली साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

डीएम-एसपी ने लिया रत्नावली धाम की सुरक्षा का जायजा
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। रत्नावली धाम में छह अप्रैल से होनी वाली मोरारी बापू की रामकथा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रत्नावली धाम में एक फायर स्टेशन का निर्माण कर वहां पर 24 घंटे अग्निशमन वाहन खड़ा रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने तीन चक्र में सुरक्षा व्यवस्था लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें