फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के मिले आठ अवर अभियंता, कम होगा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिले आठ अवर अभियंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शासन ने जिले में आठ नए अवर अभियंताओं की तैनाती की है। इसके अलावा 18 लिपिक भी तैनात किए गए हैं।
जिले में 33 विद्युत उपकेंद्र हैं। इसके बावजूद 12 जेई थे। इससे एक जेई पर दो से तीन उपकेंद्रों की जिम्मेदारी थी। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं इन दिनों सौभाग्य योजना भी चल रही है। जेई के नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा था। कटियामारी के खिलाफ भी अभियान सही तरीके से नहीं चल पा रहा था। इसके अलावा डिविजन पर लिपिकों की कमी थी। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 33 अवर अभियंताओं की तैनाती होनी चाहिए। मात्र 12 जेई तैनात थे। अब शासन ने आठ नए जेई को तैनाती दी है। अभी भी 13 जेई के पद खाली है। 18 लिपिकों को भी तैनाती मिली है। जिसमें से सात को मंझनपुर और छह चायल डिविजन में तैनाती दी गई है। लिपिक के 12 पद अभी भी रिक्त है।
--------
फोटो नं-6
15 हजार का इनामी लुटेरा छोटू पाल गिरफ्तार
सरायअकिल पुलिस ने पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के इनामी लुटेरे छोटू पाल उर्फ ओमशंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तमंचा व कारतूस भी मिला है। छोटू ने सरायअकिल इलाके के एक रिटायर्ड दरोगा के घर से लाइसेंसी बंदूक भी चोरी की थी। पुलिस ने बंदूक को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इंस्पेक्टर सरायअकिल प्रदीप कुमार राय शुक्रवार को हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव का छोटू पाल उर्फ ओम शंकर पकड़ लिया गया। छोटू इन दिनों हजारी के पुरवा गांव में रहता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छोटू को गिरफ्तार किया। छोटू के पास से एक तमंचा व कारतूस मिला है। एसपी ने बताया कि छोटू ने सरायअकिल कोतवाली इलाके के जुगराजपुर में रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर बंदूक बरामद कर ली गई है। छोटू के खिलाफ सरायअकिल, पिपरी और करारी कोतवाली इलाके में लूट के मामले दर्ज हैं। पिपरी कोतवाली में दर्ज लूट के मामले में 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें