फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य-अहिंसा की हत्या के लिए जारी रहेगी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। इसी के तहत कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देवीगंज बाजार और तिल्हापुर गांव में प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में अहिंसा और सत्य की हत्या नहीं होने देंगे। इसके लिए कार्यकर्ता हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इससे पहले 25 सितंबर से एक अक्तूूबर तक प्रभातफेरी और संध्या फेरी का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिल्हापुर गांव में प्रभातफेरी निकाली। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमिता सिंह, राज नारायण भारतीय, फरमान अहमद, मुन्ना जैन,हरिशंकर सिंह, डॉक्टर संजय रावत, इंद्रसेन सिंह, मुकीम अहमद, पिंटू श्रीवास्तव,खुर्शीद अहमद,शफीक अहमद दिनेश पांडे, सुरेंद्र यादव, छेदी यादव, रामजस धोबी, कृष्ण कुमार दुबे और राम बाबू आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसी तरह से देवीगंज बाजार में भी जिलाध्यक्ष ने प्रभात फेरी निकाली। यहां पूर्व मंत्री मतेशचंद्र सोनकर, सरफराज आलम, नजमी, श्याममूर्त तिवारी, सद्दाम हुसैन समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें