फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बिरौली के पूर्व बैंक मैनेजर पर फ्राड का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चरवा। भारतीय स्टेट बैंक बिरौली के पूर्व शाखा प्रबंधक ने नेट बैंकिंग से धोखाधड़ी कर पांच लाख 55 हजार 785 रुपये आहरित कर लिया। जांच में खुलासा होने पर वर्तमान शाखा प्रबंधक ने चरवा थाने में तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के अल्लापुर (बाघंबरी) निवासी रजनीश कुमार आनंद पुत्र श्री राम चरवा कोतवाली के बिरौली गांव स्थित एसबीआई शाखा में 22 जून 2010 से सात जनवरी 2013 तक बतौर प्रबंधक तैनात थे। बताया जाता है कि तबादले के बाद रजनीश ने 13 जनवरी 2016 को नेट बैंकिंग के जरिए बिरौली ब्रांच में अपने नाम से पांच लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट कराया। 23 जून 16 को इसमें से साढ़े चार लाख रुपये का लोन ले लिया। नियमानुसार बैंक में जमा धन से ऋण लेने के बाद अकाउंट में होल्ड लग गया। इसके बाद पूर्व ब्रांच मैनेजर रजनीश ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकृष्ण मालवीय को गुमराह कर 29 जून 17 को खाते में लगा होल्ड हटवाते हुए एफडी तोड़वाकर 5,55,785 रुपये आहरित कर लिया।

जानकारी होने पर मौजूदा शाखा प्रबंधक रावेंद्र कुमार ने इसकी सूचना बैंक अफसरों को दी। रिजनल मैनेजर अरविंद कुमार गुप्ता ने आरोपी पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश देते हुए तत्कालीन प्रबंधक श्रीकृष्ण मालवीय के खिलाफ विभाग जांच शुरू करा दी। आरएम के निर्देश पर मंगलवार को शाखा प्रबंधक रावेंद्र कुमार ने पूर्व प्रबंधक रजनीश के खिलाफ चरवा कोतवाली में धोखाधड़ी कर धन गबन करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बिरौली ब्रांच में फ्राड करने वाला पूर्व बैंक मैनेजर रजनीश साइबर शातिर है। इससे पहले भी वह कई शाखाओं में धोखाधड़ी कर चुका है। एक मामले में उसे जेल तक जाना पड़ा था। फिलहाल महीनों से वह सस्पेंड चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें