फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेबस में शामिल किया जाए छत्रपति शाहूजी का जीवन दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महराज के जीवन दर्शन को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ ही 26 जुलाई को आरक्षण दिवस घोषित किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं इन्हीं सब मांगों को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद कसेरा ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महराज के नाम पर बनाए गए जनपद और मंडल को बहाल किया जाए। मंडल आयोग की रिपोर्ट उच्च शिक्षण संस्थाओं में लागू किए जाएं। न्याय पालिका में जज और सरकारी वकीलों की बैकलाग के जरिए नियुक्त करते हुए आरक्षण का कोटा पूरा किया जाए। किसानों की तरक्की के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए।

पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल पर 23 अगस्त 1999 में हुए कातिलाना हमले और 17 अक्तूबर 2009 को हुई मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। इस मौके पर लालजी पटेल, जय प्रकाश, बद्रीप्रसाद, अरविंद पटेल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नीरज पटेल, सूर्यप्रकाश पटेल, मंगला पटेल, रामभवन कोरी, शिवलाल, सविता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें