मंझनपुर। जिले से होकर गुजरने वाली बरौनी-कानपुर पेट्रोलियम पाइप लाइन की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इंडियन आयल के स्टेट सुरक्षा प्रमुख की आशंका पर संभावित तेल चोरी वाले दस स्थानों पर अधिक चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने प्रदीप कुमार गुप्ता ने शनिवार को संबंधित थानेदारों को निर्देश जारी कर दिया है।
इंडियन आयल की कानपुर-बरौनी पेट्रालियम पाइप लाइन का करीब 60 किमी हिस्सा कौशाम्बी में पड़ता है। शुक्रवार को कंपनी के सुरक्षा प्रमुख (यूपी सेक्टर) डॉ बीबी सिंह तथा वरिष्ठ प्रचालन प्रबंधक एके वर्मा ने कौशाम्बी में पाइप लाइनों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सुरक्षा प्रमुख ने मनौरी, मनोहरगंज, भरवारी, चरवा, फरीदपुर मीठेपुर सयांरा, गोविंदपुर गोरियों फाटक, तिल्हापुर, सिराथू पॉवर हाउस साढ़ो, कनवार आदि स्थानों को चिंहित किया। आशंका जाहिर किया कि इन स्थानों पर अराजक तत्व पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी कर सकते हैं। निरीक्षण के बाद सुरक्षा प्रमुख ने पुलिस ऑफिस में एसपी प्रदीप प्रदीप गुप्ता से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पत्र सौंपा। शनिवार को पुलिस कप्तान ने यूपी-100 डायल टीम को रात्रि गश्त के दौरान चिंहित स्थानों पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।