फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट खरीद में गोलमाल का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर लाइट खरीद में गोलमाल का खुलासा
विज्ञापन

36 गांवों की रिपोर्ट में हुई तस्दीक, नोटिस जारी
डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने तलब की थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
ग्राम सभाओं में लगी सोलर लाइटों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। अब तक मिली 36 ग्राम सभाओं की रिपोर्ट में नियमों को दरकिनार कर सरकारी धन में हेराफेरी करने के संकेत मिल रहे हैं। डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम सभा के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
गांवों की गलियों को बिजली की रोशनी से जगमग करने के लिए गुजरे सालों में जिले की 120 ग्राम सभाओं में सोलर लाइटें लगवाई गई थी। राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त योजना की रकम से खरीदी गई इन लाइटों की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि अधिकतर लाइटें लगाने के कुछ ही दिन बाद बुझ गई। मौजूदा हाल में यदा कदा लाइटें ही गांवों में प्रकाश दे रही हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदारों ने मानक को दरकिनार कर लाइटों की खरीद-फरोख्त किया था। लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने डीपीआरओ कमल किशोर को सोलर लाइटों की खरीद के बारे में पड़ताल कराने का निर्देश दिया। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित ग्राम सभाओं से रिपोर्ट तलब की। अब तक 36 ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने डीपीआरओ को रिपोर्ट सौंपी है। इसके मुताबिक ज्यादातर ने प्राइवेट बाजार से औने-पौन दाम की गुणवत्ता विहीन लाइटें खरीदी थी। जबकि इसके लिए शासन की ओर से यूपी नेडा और एमएनआरई संस्था को अधिकृत किया गया था। जिम्मेदारों की इस कारगुजारी से साफ जाहिर हो रहा है कि सोलर लाइट खरीद में तगड़ा गोलमाल हुआ है। डीपीआरओ ने मामले में संबंधित ग्राम सभाओं को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। इसे लेकर जिम्मेदारों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर मातहतों को दिए निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई और मुकम्मल साज-सज्जा के लिए दिशा-निर्देश दिए। अग्निशमन यंत्रों की जांच के साथ ही फरियादियों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। कलक्ट्रेट से नहर रोड की तरफ बनाए गए नए रास्ते पर जिलाधिकारी कार्यालय का बोर्ड लगाने के लिए नाजिर तथा परिसर में बनी क्यारियों को व्यवस्थित करने का निर्देश डीएचओ को दिया। इसके साथ ही प्रत्येक अनुभाग में नेम प्लेट भी लगवाने का निर्देश नाजिर को दिया। डीएम ने कलक्ट्रेट की नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही समय-समय पर मुआयना करने का निर्देश एडीएम को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें