फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिटीस्कैन के लिए नहीं भटकेगें मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सिटी स्कैन के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
विज्ञापन

खबर का असर:
हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे ने मशीन लगवाकर कराया ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी के लोगों को अब सिटी स्कैन कराने के लिए इलाहाबाद का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। जिला संयुक्त अस्पताल में सिटी स्कैन का भवन बनकर तैयार हो गया है। विभाग द्वारा उपकरण की व्यवस्था भी कर ली गई है। 12 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को मशीन चालू कराने के बाद उसका ट्रायल भी कर लिया गया है। उद्घाटन होते ही गरीबों की समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
द्वाबा में गरीबों के इलाज के लिए वर्ष 2009 में 9.45 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। जहां बीते आठ साल से उपकरण के अभाव में गंभीर रोगियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है। गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को सिटी स्कैन के लिए इलाहाबाद जाना पड़ता था। मरीजों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने 12 जनवरी के अंक में बना भवन उपकरण गायब खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने उपकरण मंगवाते हुए मंगलवार को सिटी स्कैल मशीन का ट्रायल भी किया। बस इंतजार है तो भवन के उद्घाटन होने का।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कायाकल्प में मिला तीन लाख का पुरस्कार
मंझनपुर(ब्यूरो)। जिला अस्पताल को साफ-सफाई के साथ ही साज-सज्जा के मामले में नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने तीन लाख का ईनाम दिया है। टीम ने छह महीने पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था। टीम की ओर से दी गई इस धनराशि के जरिए संयुक्त जिला चिकित्सालय को और सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है। पुरस्कार की जानकारी होते ही सीएमएस दीपक सेठ समेत समस्त चिकित्सकीय स्टाफ ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें