फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से तीन छात्राओं की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद सीएमओ ने भेजी टीम
इलाज के बाद छात्राओं की सामान्य हुई स्थिति, अधिकारी नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल में भीषण गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। इससे कालेज में अफरा-तफरी मच गई। तहसील में सीएमओ मौजूद थे। जानकारी होने पर उन्होंने चिकित्सकों की टीम भेजकर छात्राओं का इलाज कराया। इसके बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई। कॉलेज में शौचालय न होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज चरवा में करीब 600 छात्राएं पंजीकृत हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी व उमस के कारण कक्षा नौ की मनीषा पुत्री धर्मराज निवासी नीवी शाना, कक्षा दस की रीना पुत्री सुरेश निवासी गेरिया खालसा और मोनिका पुत्री धर्मराज निवासी सुधवर की हालत बिगड़ गई। इनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। इनको चक्कर आने लगा व पेट दर्द होने पर स्कूल में हड़कंप मच गया। गर्मी की वजह से इनकी हालत बिगड़ी थी। चायल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय मौजूद थे। जानकारी होते ही उन्होंने चायल पीएचसी की टीम भेजी। आनन-फानन छात्राओं का इलाज किया गया। इसके बाद उनको घर भेजा गया। इससे छात्राओं के अभिभावकों में गुस्सा है।
विज्ञापन

-------------------
शौचालय न होने का लगा आरोप
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में छह सौ छात्राएं हैं। आरोप है कि यहां स्टाफ के लिए शौचालय बना है, लेकिन छात्राओं के लिए अलग से शौचालय नहीं बनाया गया है। छात्राओं के बीमार होने की जानकारी अभिभावक आए तो उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए। अभिभावकों ने यहां तक कहा कि कई बार शौचालय बनवाने की मांग भी उन्होंने कालेज प्रशासन से रखी है, इसके बावजूद शौचालय नहीं बनवाया गया।


‘तीन छात्राओं की तबियत खराब थी। वे वायरल फीवर की चपेट में थीं। उनका इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। हालत सामान्य है। कालेज में दो साइड में शौचालय बना है। शौचालय की कोई समस्या नहीं है।’
यज्ञ नारायण मिश्र
प्रधानाचार्य



कुएं में गिरी विवाहिता, ससुरालियों पर आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा थाना क्षेत्र से गायब हुई युवती मंगलवार की सुबह गंभीरा गांव के बाहर एक कुएं में चीखती-चिल्लाती हुई मिली। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। जानकारी होने पर ससुराल व मायके पक्ष के दोनों आए। विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मायके वालों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दुर्गापुर की रेशमा देवी (22) की शादी दो साल पहले कुंड्रावी के राममिलन के साथ हुई थी। राम मिलन कमाई के सिलसिले में बाहर रहता है। मंगलवार की सुबह रेशमा देवी घर से लापता हो गई। सुबह करीब दस बजे वह गंभीर गांव के बाहर एक कुएं से चीखते-चिल्लाते हुए मिली। ग्रामीणों ने आनन-फानन किसी तरह उसे बाहर निकाला। पूछताछ करने के बाद ससुरालियों व मायके वालों को सूचना दी। दोनों पक्ष मौके पर आए। गंभीर हालत में रेशमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के भाई रामनरेश ने दहेज के लिए जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



डायरिया से बालिका की मौत, हंगामा
डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर परिजनों ने जताई नाराजगी
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक बच्ची को गंभीर हालत में पश्चिमशरीरा से मंगलवार को लाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया तो परिजन आपे से बाहर हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया। अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन से बालिका की लाश को घर भिजवाया।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी राकेश कुमार की तीन वर्षीय बेटी पायल डायरिया से पीड़ित थी। उसको उल्टी-दस्त हो रही थी। पहले उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उसको जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल प्रशासन ने वाहन से पश्चिमशरीरा भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें