फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 25

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार
विज्ञापन

जिला स्तरीय समाधान दिवस चायल में अपर आयुक्त ने सुनी फरियाद
सिराथू में आईं सबसे अधिक शिकायतें, महज दो निस्तारित
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को चायल तहसील में हुआ। यहां पर अपर आयुक्त पीके अग्रवाल ने फारियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दिया। मंझनपुर व सिराथू तहसील में एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। सबसे अधिक सौ शिकायतें सिराथू के समाधान दिवस में आईं।
चायल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस निर्धारित समय सुबह दस बजे से शुरू हुआ। एसपी अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने समय पर फरियादियों की समस्याएं सुनना शुरू किया। इसी दौरान अपर आयुक्त पीके अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने फारियादियों की समस्याएं सुनते हुए पांच का मौके पर संबंधित अधिकारियों से निस्तारण कराया। जिला स्तरीय समाधान दिवस में कुल 65 फारियादी आए। सिराथू समाधान दिवस एसडीएम शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर सौ फरियादियों ने समस्याओं की शिकातय की। एसडीएम ने दो का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए मातहतों को निर्देशित किया। मंझनपुर समाधान दिवस एसडीएम विवेक चतुर्वेदी की अध्यक्षता व तहसीलदार निर्भय जायसवाल की देखरेख में हुआ। यहां पर कुल 73 फारियादियों ने शिकायत की। छह का मौके पर निस्तारण कराते हुए एसडीएम ने बाकी के लिए मातहतों को जिम्मेदारी सौंपी। समाधान दिवस में त्वरित न्याय पाने वाले 13 फारियादी खुशी-खुशी घर को चले गए।
विज्ञापन


पीएम आवास की रकम वापस कराने की मांग
विकास खंड नेवादा के फरीदपुर मजरा औधन निवासी परशुराम सिंह ने चायल समाधान दिवस में अपर आयुक्त से शिकायत की। आरोप लगाया कि गांव के मुन्ना पुत्र सलोने को प्रधानमंत्री आवास मिला था। भूमि नहीं होने पर वह आवास का निर्माण तालाबी भूमि पर कराने लगा। एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। शिकायतकर्ता ने आवास की रकम वापस कराकर सरकारी खाते में जमा कराने की मांग की है। अपर आयुक्त ने मौके पर मौजूद विकास महकमे के अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
----------------

मिट्टी का परिवहन कराकर पैसा न देने का आरोप
पूरामुफ्ती थाने के उमरपुर निवासी आदित्य कुमार पुत्र रामलाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय से शिकायत की। आरोप लगाया कि हुसेनमई निवासी एक व्यक्ति रात में मिट्टी खनन का काम कराता है। इस कार्य में वह मिट्टी का परिवहन डम्पर के जरिए करता था। पुलिस ने धर पकड़कर शुरू किया तो उसने काम करने से इंकार कर दिया। इस पर अवैध मिट्टी खनन करने का आरोपी ड्राइवरी का दस हजार रुपया नहीं दे रहा है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का निर्देश पूरामुफ्ती पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

----------------
पंप की मोटर क्षमता बढ़वाने की मांग
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सैनी निवासी रमेश कुशवाहा, मुन्ना मोदनवाल, विजय केशरवानी, समीर रंजन आदि संपूर्ण समाधान सिराथू पहुंचे। एसडीएम शिवनारायण सिंह से शिकायत किया कि सैनी में पेय जल आपूर्ति के लिए लगा पंप पानी नहीं दे पा रहा है। कम क्षमता की मोटर होने की वजह से गांव व मजरों के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने पंप की मोटर क्षमतावृद्धि कराने का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें