फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
मंझनपुर (ब्यूरो)। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपते हुए भाजपा सरकार को आमजन विरोधी बताया।
पेट्रोल व डीजल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। केंद्र व सूबे की भाजपा सरकार तेल की कीमतों मे हो रही लगातार वृद्धि से अंजान बनी बैठी है। प्रदर्शन सभा में बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि मौजूदा सरकार आमजन विरोधी है। इस कीमत से आम लोगों की जेब पर सरकार डाका डाल रही है। पार्टी के पूर्व लोस प्रत्याशी महेंद्र गौतम ने कहा कि मोदी सरकार पिछले छह माह के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक प्रतिशत बढ़ोत्तरी की है। जिला इंकाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुमताज सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार किसान, गरीबों व मजलूमों की बात तो कर रही है पर उनके हित में कोई कदम नहीं उठा रही है। इस सरकार से सिर्फ उद्योगपतियों को ही फायदा है। अंत में कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम सहित शाहिद सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार शुक्ल, विजय सिंह यादव, कौशलेश द्विवेदी, अतिन केसरवानी, मनोज पटेल, मिस्बाहुल ऐन, पिंटू श्रीवास्तव, हरिशंकर सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन



सपा संघर्ष समिति की बैठक संपन्न
मंझनपुर (ब्यूरो)। मंझनपुर स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल ने किया। बैठक में पूर्व सांसद शैलेेंद्र कुमार द्वारा प्रदेशीय सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। बैठक में शिवमोहन चौधरी, हरीमोहन यादव, हेमंत टुन्नू, अनीस अहमद, भानू यादव, बुधराम यादव, सुभाष पटेल, शाहिद रजा, पंकज सिंह, रोहित यादव, कैलाश केशरवानी, राजवन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


रावण दहन स्थल उपलब्ध कराने की मांग
मंझनपुर (ब्यूरो)। श्रीराम लीला कमेटी मंझनपुर के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की। आरोप लगाया कि 70 साल से कस्बे में चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला में रावण वध एक किसान की भूमिधरी पर होता था। इस बार किसान के घर वालों ने रावणवध अपनी भूमि पर कराने से मना कर दिया है। ऐसे में दशहरा पर्व के मौके पर रावण दहन न होने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। डीएम ने कार्यकर्ताओं को समस्या का हल निकाले जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कमेटी के आशीष कुमार, अनोख कुमार, अंशुल केसरवानी, विजय कुमार, संजीत कुमार, सुमित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


कैंडल मार्च निकालकर आंदोलन की बनाई रणनीति
मंझनपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक सोमवार को डायट मैदान में हुई। बैठक में 11 से 14 सितंबर तक जंतर-मंतर किए गए आंदोलन की उपलब्धियों व आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया कि न्यायालय में पुनरविचार याचिका डाली जाएगी। इसके बाद शिक्षामित्रों ने डॉयट मैदान से दो शिक्षामित्रों की हृदयाघात से हुई मौत को लेकर कैंडल मार्च निकाला, साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर इरसाद अहमद, नथन सरोज, बिहारी लाल, शमा खातून, सुमन, राजेंद्र उपस्थित रहे।



वीरेंद्रकुमार बने एससी, एसटी बेसिक टीचर्स संघ के अध्यक्ष
मंझनपुर (ब्यूरो)। एससी, एसटी बेसिक टीचर्स संघ ब्लॉक इकाई का चुनाव सोमवार को मंझनपुर ब्लॉक में हुआ। चुनाव प्रक्रिया बतौर पर्यवेक्षक किशोरी लाल व आलोक भारतीय ने संपन्न कराई। इस मौके पर अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र कुमार, मंत्री पद पर आजाद बाबू व शिवभान को कोषाध्यक्ष चुनाव गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद व उपाध्यक्ष राम प्रकाश बने। महिला पदाधिकारियों में तपस्या भारती उपाध्यक्ष बनाई गईं। इस मौके पर संगठन के अखिलेश कुमार, प्रेमचंद्र भारती, दशरथ लाल आदि तमाम बेसिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन



जेसीबी से घर गिराने की दी धमकी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बेरुवा गांव के मोती व गिरधारी आदि लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 17 साल पहले उन्होने जमीन खरीदी थी। उनके साथ आधा दर्जन लोग अन्य थे। कुछ लोगों ने निर्माण कर लिया, बाकी लोगों ने निर्माण नहीं कराया था। अब उनको धमकी दी जा रही है कि वह मकान खाली कर दें, नहीं तो उनका घर जेसीबी से गिरा दिया जाएगा। ग्रामीणें ने डीएम से मांग की है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। डीएम ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें