फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पुराने 12685 वाहन सड़कों पर भर रहे फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल पुराने 12685 वाहन सड़कों पर भर रहे फर्राटा
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल नहीं कराने पर 21 का पंजीयन निलंबित, 292 वाहन स्वामियों को जारी की गई नोटिस
मंझनपुर। 15 साल पुराने 12685 वाहन जिले की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। अब इन वाहनों को परिवहन विभाग कबाड़ घोषित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पंजीयन रिन्यूवल कराने के लिए अभी इन्हें 30 सितंबर तक का मौका दिया गया है। इस अवधि में आवेदन नहीं करने वालों का पंजीयन पहले निलंबित और फिर बाद में निरस्त कर वाहन कबाड़ घोषित कर दिए जाएंगे। इसे लेकर प्रभावितों में खलबली मच गई है।
जिले की सड़कों पर 12684 ऐसे वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जिनके पंजीकरण की समय सीमा 15 साल से अधिक हो चुकी है। इनमें 11414 दो पहिया वाहन और 1270 चार पहिया वाहन शामिल हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ऐसे वाहन स्वामियों को सितंबर 2018 और जुलाई 2019 को नोटिस प्रकाशित कर एआरटीओ कार्यालय ने पंजीयन कराने का मौका दिया था। नोटिस के बाद भी पुन. पंजीयन के लिए नहीं आने पर एआरटीओ शंकर जी सिंह ने 21 वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए। साथ ही 292 वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि 15 साल पुराने सभी वाहन स्वामियों को नोटिसें भेजी जा रही हैं। 30 सितंबर तक नवीनीकरण का आवेदन नहीं करने वालों के वाहनों का पंजीयन निलंबित कर अंतिम नोटिस दी जाएगी। इसके बाद भी आवेदन नहीं किया तो पंजीकरण निरस्त कर वाहन कबाड़ घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीयन नवीनीकरण कराए बिना 15 साल पुराने वाहन सड़क पर नहीं दौड़ाए जा सकते हैं। जिले की सड़कों पर फर्राटा भर रहे ऐसे वाहन के मालिकों को नोटिसें जारी की जा रही हैं। निर्धारित समयावधि में रिन्यूवल का अवेदन नहीं करने पर लाइसेंस का निलंबन और फिर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
-शंकरजी सिंह, एआरटीओ-प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें