147 families are not giving polio supplements to children
- फोटो : KAUSHAMBI
147 परिवार बच्चों को नहीं पिला रहे पोलियो की खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। स्वास्थ्य महकमे के लिए 147 प्रतिरोधी परिवार चुनौती बने हुए हैं। अभी भी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं पिलाने दे रहे हैं। ये परिवार पड़ोसी जनपद प्रयागराज के हैं। इन परिवारों तक मिशन इंद्रधनुष योजना पहुंचाने के लिए लिए प्रयागराज प्रशासन को पत्र भेजकर अफसरों ने सहयोग मांगा है।
जन्म से लेकर पांच साल तक कि आयु वर्ग और धात्री महिलाओं, किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महकमा मिशन इंद्रधनुष योजना चला रहा है। कौशाम्बी और प्रयागराज जिले के बार्डर पर कौड़िहार ब्लॉक के 96 गांव के 147 प्रतिरोधी परिवार स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बने हैं। यह परिवार अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे है। दो सालों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। सोमवार को भी विभाग की ओर से लखनपुर गांव में लगाए गए शिविर में प्रतिरोधी परिवार के लोग टीककरण कराने को नहीं राजी हुए। जिले के स्वास्थ्य महकमे ने प्रयागराज जनपद के अफसरों को पत्र भेज कर सहयोग मांगा है। चायल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि दो साल पहले इन प्रतिरोधी परिवारों की संख्या 296 थी। विभागीय टीम की तमाम कोशिश पर 149 परिवार मान गए। करीब 147 परिवार अभी भी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं पिलाने दे रहे हैं।