फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1432 फ्रंट लाइन वर्करों को लगी वक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
1432 Front line workers get first dose of vaccine - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धीरे-धीरे कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को लोग बेखौफ होकर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। इसका नतीजा रहा कि 1688 के सापेक्ष 1432 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष तकरीबन 86 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरे चरण के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन व विभिन्न सीएचसी, पीएचसी समेत 15 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में एसडीएम प्रखर उत्तम ने अपने सहकर्मियों के साथ वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत बिशेन ने बताया कि शाम पांच बजे तक केंद्र में 197 के सापेक्ष 198 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया, जो लक्ष्य से अधिक रहा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के दौरान यहां डब्ल्यूएचओ मॉनीटर राजेंद्र कुमार, अभय प्रताप सिंह, एएनएम अर्चना आर्या, मनोज प्रताप यादव, बीपीएम बच्ची लाल आदि कर्मचारी मुस्तैद रहे। इसी तरह पीएचसी मंझनपुर में डीपीआरओ गोपाल जी ओझा, एडीओ पंचायत सदर कमलाकांत मिश्रा के साथ ही पंचायती राज विभाग के तमाम कर्मचारियों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि लांचिंग के बाद पहला ऐसा मौका है जब 86 फीसदी लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सका। बताया कि वक्त गुजरने के साथ ही लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।
कोवैक्सीन और कोवीशील्ड के फेर में उलझे स्वास्थ्यकर्मी
कोविड टीकाकरण के लिए शासन ने जिले में दो अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन मुहैया कराई है। इनमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन शामिल है। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति को कोविशील्ड कंपनी की पहली डोज लगाई है, उसे वहीं कंपनी की दूसरी डोज भी दी जानी अनिवार्य है।
यही हाल कोवैक्सीन कंपनी का भी है। शुक्रवार को पहले चरण के दूसरे दिन टीकाकरण कराने वालों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन की कंपनी का मिलान करने में माथापच्ची करते रहे।
वैक्सीनेशन की जागरूकता को आगे आए पुलिसकर्मी
वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की आशंकाएं दूर करने के लिए पुलिस महकमा आगे आया है। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर टीकाकरण कराने वाले सभी पुलिसकर्मी अपने स्टेट्स में वैक्सीनेशन की फोटो लगा रहे हैं। फेसबुक में ऐसी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को देखा गया कि अधिकतर पुलिस कर्मियों के फेसबुक पर की गई पोस्ट को तमाम लोग लाइक व शेयर कर रहे हैं।

1432 Front line workers get first dose of vaccine- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें