फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की रिपोर्ट न दर्ज होने पर बिफरे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। इलाहाबाद के नरेंद्र सिंह बघेल का मंझनपुर में कंप्यूटर सेंटर है। 24 अगस्त की रात शटर तोड़कर चोर सेंटर से कंप्यूटर सहित करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए थे। पीड़ित के मुताबिक सुबह ही उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। यहां तक कि रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। इससे परेशान पीड़ित ने मंगलवार को शिकायत भाजपा सांसद विनोद सोनकर से की। पुलिस की मनमानी की जानकारी होते ही सांसद बिफर पड़े। उन्होंने एसपी को फोन करके पूछताछ की। इसके बाद एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को फटकारा। साथ ही केस दर्ज कर घटना का खुलासा करने का भी निर्देश दिया। बतादें कि चोरी की घटनाओं में जिले की पुलिस प्राथमिकी नहीं दर्ज करती है। जांच के नाम पर चार-छह दिन पीड़ित को दौड़ाया जाता है। इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें