फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती पर एवीवीपी ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

मंझनपुर(ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जनपद मुख्यालय मंझनपुर में शोभायात्रा निकाल कर सामाजिक समरसता पर जमकर नारेबाजी किया। शोभायात्रा की अगुवाई एबीवीपी पदाधिकारी रत्नेश विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डायट मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वामी विवेकानंद जयंती को धूमधाम से मनाया। बैठक में शामिल हुए मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के उपरांत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में डीजे बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंझनपुर -समदा मार्ग से होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद के जीवन से जुडे़ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर स्लोगन के माध्यम नारेबाजी की। इस दौरान संगठन मंत्री सचिन गोस्वामी, संजीव केसरवानी, सत्यम केसरवानी, चन्द्रदत्त शुक्ल, जिला संयोजक आयुष साहू, गौरव साहू, विकास शर्मा, पियूष विश्वकर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, अमन केसरी, आशीष कुमार उर्फ बच्चा, सहित सैकड़ाें कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें