फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के दखल पर दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मुख्यालय स्थित प्राइवेट कम्प्यूटर सेंटर में हुई चोरी की घटना में सांसद के दखल के बाद सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद चोरों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद निवासी नरेंद्र सिंह ने मंझनपुर में कम्प्यूटर सेंटर खोल रखा है। 24 अगस्त की रात ताला तोड़कर उनके सेंटर से चोर कम्प्यूटर, लैपटॉप और अन्य सामान उठा ले गए थे। सेंटर संचालक ने दूसरे दिन ही अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने चार दिन पहले मामले की शिकायत सांसद विनोद सोनकर से कर दी। सांसद के दखल के बाद सोमवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें