फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शिक्षक को अंडरवियर में घर से कोतवाली तक ले जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को संगठन जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सरसवां ब्लॉक के लोधौर प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक लालमणि को लड़की भगाने के एक मामले में चार सितंबर को करारी पुलिस ने उठाया था। आरोप है कि दरोगा, सिपाही शिक्षक को उनके घर से कोतवाली तक सिर्फ अंडरवियर में ले गए। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। घटना के दूसरे दिन ही शिक्षकों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ तो मंगलवार को शिक्षक फिर बिफर पड़े । नाराज शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह की अगुवाई में एसपी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर आरोपी दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि पहली बार संगठन की ब्लॉक स्तरीय इकाई के पदाधिकारी एसपी से मिले थे। अब इस प्रकरण को जिला कार्यकारिणी ने गंभीरता से ले लिया है। इस मौके पर रामबाबू दिवाकर, पवन यादव, मो. हुसैन, प्रमोद सिंह, दशरथ लाल, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें