फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी इलाके के बैशकांटी गांव में ब्याही एक विवाहिता को दो दिन पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव की बिट्टन देवी पुत्री जगरुप का विवाह करीब तीन साल पहले बैशकांटी निवासी वीरेन्द्र से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उसे कई बार पीटा गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। विवाहिता की मानें तो दो दिन पहले पति, सास व ससुर ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। एक बार फिर पंचायत कर मनमुटाव दूर करने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें