फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंटों से वोटरों के रूख की जानकारी लेते रहे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं की खामोशी ने बढ़ा दी प्रत्याशियों की धड़कन
विज्ञापन

एजेंटों से वोटरों के रुख की जानकारी लेते रहे समर्थक

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। निकाय चुनाव के खामोश वोटरों ने प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। उम्मीदवार बूथों का जायजा लेने के दौरान पोलिंग एजेंटों से मतदाताओं के रुख की जानकारी लेेते रहे। हालांकि बूथ अभिकर्ता भी रुझान देने में असमर्थ रहे। पुरुषों की अपेक्षा मतदान के लिए महिलाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखा।
निकाय चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। अपना मुखिया चुनने के लिए जोश से मतदाता घरों से निकले, लेकिन खामोशी की चादर ओढ़कर बूथों पर लाइन में खड़े हो गए। नंबर आने पर मतदान किया। चुनाव प्रचार से लेकर वोट देने तक वोटरों की चुप्पी ने प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। मतदाताओं की चुप्पी से परेशान सभी दल के उम्मीदवार बूथों का जायजा लेने के दौरान सुबह से शाम तक अपने पोलिंग एजेंटों के माध्यम से मतदाताओं के रुख की जानकारी लेते रहे। वहीं बूथों पर दिखा मतदाताओं का उत्साह, वोटरों की लंबी-लंबी लाइन थी। सपा, भाजपा, बसपा समर्थकों का दावा रहा है कि उन्हें सभी वार्डों के लोगों का समर्थन मिला है। हलांकि निर्दल भी किसी से कम नहीं रहे। बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखा। अब मतदाताओं की पहली पसंद कौन होगा। यह तो 1 दिसम्बर को वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा। वहीं प्रेक्षक राम मनोहर मिश्र के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने मतदान के दौरान बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन


सभी मतदान केंद्रों की वीडियो रिकार्डिंग
मंझनपुर(ब्यूरो)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदेयस्थलों पर मतदान की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी गई थी। जिला पंचायतराज अधिकारी का दावा है कि मतदान की शतप्रशित रिकार्डिंग सही तरीके से कराई गई है।

मतदाता पर्ची को परेशान हुए वोटर
मंझनपुर(ब्यूरो)। निकाय चुनाव में बुधवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची के लिए वोटरों को भटकना पड़ा। कुछ बूथों पर मतदाता पर्ची तो बंटी पर, कहीं-कहीं ऐसा रहा कि इक्का-दुक्का ही मतदाता पर्ची पा सके थे। शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण नहीं होने से उम्मीदवारों के लगे कैंप में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


सुबह सन्नाटा, दोपहर बाद दे दनादन
मंझनपुर(ब्यूरो)। निकाय चुनाव में सुबह सन्नाटा, दोपहर दे दनादन मतदान हुआ। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं की लंबी लाइन बूथों पर लगी रही। 11 बजे के बाद मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। दोपहर बूथों में इस कदर लाइन लगी की चुनाव कर्मी आवाक रह गए। समय के साथ मतदाताओं की चाल बदलती रही। सामान्य व मॉडल बूथ की यही हालत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें