प्रधानों ने किया ब्लाकों पर किया प्रदर्शन
- बीडीओ को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले के सभी ब्लॉकों में प्रधान संघ द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन संबंधित बीडीओ को सौंपा गया। धरने का नेतृत्व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्षों ने किया।
मुख्यमंत्री को संबोधित बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद मामले में ग्राम प्रधानों का अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा विरोधियों द्वारा आए दिन शिकायत की जाती है। जांच के दौरान अधिकारी ग्राम प्रधानों का शोषण करते हैं। सरसवां में ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू सिंह, मंझनपुर में मो. नसीम उर्फ निराले, दिलीप मिश्र, सिराथू में नूरुल इस्लाम, कड़ा में बब्बू सिह, कौशांबी में अतीक अहमद, मूरतगंज में धर्मराज त्रिपाठी, चायल में मो. शाह आलम व नेवादा में चुन्ना सिंह ने ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने प्रधान संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
00000000