फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के खिलाफ विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के खिलाफ विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

- सपा नेता जगदीश शिवहरे को फोन पर मिली थी धमकी
- विधायक संजय गुप्ता ने लगाया आरोप खुद फोन करवाकर नेताओं को कर रहे थे बदनाम
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। सपा नेता जगदीश शिवहरे के खिलाफ चायल विधायक संजय गुप्ता ने नेताओं को बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया है। कोखराज थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले सपा नेता को धमकी मिली थी। फोन करने वाले खुद को डिप्टी सीएम का भांजा बता रहा था। साथ ही चायल विधायक से बात करने की हिदायत दे रहा था।
विज्ञापन

भरवारी निवासी जगदीश शिवहरे सपा नेता है। वह शराब की दुकान के ठेकेदार भी हैं। तीन दिन पहले सपा नेता को मोबाइल पर एक युवक ने धमकी दी थी। डिप्टी सीएम के बगल में होर्डिंग लगाए जाने पर युवक ने फोन कर सपा नेता को धमकाया था। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में चायल विधायक संजय गुप्ता से बातचीत कर लें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। सपा नेता ने आडियो वायरल करते हुए प्रेस वार्ता भी की थी। इसके बाद बुधवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने सपा नेता जगदीश शिवहरे के खिलाफ कोखराज थाने में मामला दर्ज करा दिया। आरोप लगाया है कि सपा नेता अपने ही किसी व्यक्ति से खुद को फोन करवाया और आडियो वायरल किया। यह खेल कर वह डिप्टी सीएम व उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। चायल विधायक का कहना है कि सपा नेता मादक पदार्थों के व्यापारी हैं। गलत तरीके से उन्होंने संपत्ति बनाई है। लोगों की उन्होंने जबरन जमीन भी कब्जा कर रखी है। वहीं सपा नेता जगदीश शिवहरे का कहना है कि पुलिस इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। धमकी उनको मिली है, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें