फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल दिया नहीं काट दी 121 उपभोक्ताओं की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल दिया नहीं काट दी 121 उपभोक्ताओं की बत्ती
विज्ञापन

विद्युत चोरी के आरोप में 24 के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
विद्युत चोरी रोकने के लिए रात में भी होगी छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विद्युत चोरी व बकाए की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को लाखों के बकाए पर जिम्मेदारों ने 121 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी तो चोरी के आरोप में 24 के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बिना बिल दिए कनेक्शन काटे जाने से लोगों में गुस्सा है। इसके खिलाफ लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के चेयरमैन आलोक कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर एक्सईएन प्रभाकर पांडेय को विद्युत चोरी रोकने के लिए दिन रात अभियान चलाने का निर्देश दिया। चेयरमैन के निर्देश के क्रम में शनिवार को एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने मंझनपुर तो एसडीओ चायल इंद्रभान सिंह ने मनौरी, एसडीओ सिराथू ने स्थानीय उपखंड में छापेमारी की। तीनों उपखंड में छापेमारी के दौरान साढ़े 15 लाख के बकाए पर 121 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चेकिंग के दौरान 18 उपभोक्ता ऐसे मिले जो मीटर से पहले जोड़ बनाकर विद्युत चोरी कर रहे थे तो छह उपभोक्ताओं के मीटर टेंपर पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। एक्सईएन ने प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अवर अभियंताओं की टीम अब दिन व रात में छापेमारी कर विद्युत चोरी को रोकेगी। शनिवार को चले सघन चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा। तीनों उपखंडों में चेकिंग अभियान चलाने वालों में एक्सईएन के अलावा जेई चंद्रशेखर आजाद, सौरभ मौर्य, केएल यादव, शिवबाबू निषाद, राघवेंद्र, महेंद्र वर्मा सहित दर्जन भर जेई व तीनों उपखंडों के एसडीओ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें