फरार घोषित होंगे पैरोल पर छोड़े गए 13 कैदी
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च-अप्रैल में जिला कारागार से पैरोल पर छोड़े गए 13 कैदी फरार हैं। पैरोल की समयावधि पूरी होने के बावजूद ये सभी वापस कारागार नहीं लौटे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए कारागार प्रशासन ने एसपी को पत्र लिखा है। इसके बाद इन्हें फरार घोषित कर दिया जाएगा।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रफ्तार को देखते हुए सात साल से कम सजा वाले 19 सिद्ध दोष बंदियों को मार्च-अप्रैल में आठ सप्ताह के लिए जिला कारागार से पैरोल पर रिहा किया गया था। संक्रमण बढ़ने के साथ ही इनका पैरोल बढ़ता चला गया। 19 नवंबर को शासन ने पैरोल पर रिहा कैदियों को तीन दिन के भीतर वापस कारागार में दाखिल होने का फरमान दिया। जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि निर्धारित समयावधि गुजरने के बावजूद जिला कारागार में पितंबर लाल व उसकी पत्नी आशा देवी निवासी नेहरूनगर, मंझनपुर, भैयालाल व उसका बेटा गजराज निवासी मोंगरी कड़ा,पइंसा, भोला निवासी रमसहाईपुर तथा फूलसिंह यादव, कोरियों, सैनी समेत छह कैदी ही वापस लौटे हैं। 13 कैदी अभी भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। इसके बाद इन्हें फरार घोषित कर दिया जाएगा।
---------
पैरोल खत्म होने के बावजूद नहीं लौटे ये कैदी
शिव कुमार निवासी बरगदी थाना चरवा, मन्नीलाल, चकचमरूपुर, कोखराज, फूलसिंह यादव, कोरियों,सैनी, भैयालाल व उसका बेटा गजराज, मोंगरी कड़ा,पइंसा, धुन्नीलाल, मौहारीबाग, सैनी, रईश अहमद, असरावल कला, पिपरी, शिवलोचन, पौरकांशीरामपुर, महेवाघाट, उमेश कुमार, रामपुर बढनावां, मायाराम, तिलगोड़ी, पिपरी,जगदीश, म्योहर,करारी, परवेश, गोराजू, पश्चिमशरीरा, शिवमूरत,राजापुर,प्रयागराज, धर्मेंद्र, इछना, सरायअकिल, विनोद कुमार, खुल्दाबाद, प्रयागराज, सुमन पत्नी सत्यनारायण, धमूनगंज-प्रयागराज।