फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लोगों ने दी कोरोना को मात, सात और मिले संक्रमित

विज्ञापन
13 people beat Corona, seven more infected - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले में संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान 13 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, केवल सात नए लोग पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1505 संदिग्धों की जांच की गई। इनमें से 997 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 505 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा गया। विभन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जहां सात मरीज संक्रमित मिले।
वहीं सात नए केस मिले हैं। संक्रमितों में कड़ा क्षेत्र के पांच व सिराथू क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। बताया कि अब तक मिले 1888 संक्रमितों में 1737 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 24 मरीजों की अलग-अलग कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। संक्रमण की रफ्तार हल्की पड़ने के कारण जिले का रिकवरी रेट 92 फीसदी पहुंच गया है। फिलहाल 127 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें