फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बार-बार नियम तोड़ने पर 127 चालकों का लाइसेंस निरस्त

Fri, 27 Jun 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 127 वाहन चालकों पर जिम्मेदारों ने वर्ष 2024-25 में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। इनमें 121 ओवरलोडिंग के मामले हैं। इसमें तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने और व्यवसायिक वाहनों में यात्रियों को ले जाने वाले छह चालकों पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों के साथ चौराहों पर शिविर लगाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। लेकिन, अब बार-बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्ती भी अपनाई जा रही है।
यातायात निदेशालय ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध कर रहा है, जिनका पांच या उससे अधिक बार चालान हुआ और शमन शुल्क भी नहीं जमा किया है। ऐसे भी कई वाहन पाए गए हैं, जिनके विरुद्ध 10 या उससे अधिक चालान हुए। इस तरह बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराए जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अब तक जिले के उप संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे 127 चालकों के डीएल के पंजीकरण निरस्त किए हैं। परिवहन विभाग ने बीते वर्ष 2024-25 में अब तक ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर 127 ड्राइविंग लाइसेंसों को निरस्त किया है। इन चालकों को अब फिर से ऑनलाइन टेस्ट देना पड़ेगा। टेस्ट में पास होने के बाद इन्हें नई प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें