फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोडवेज बस की टक्कर से दवा विक्रेता के बेटे की मौत

Fri, 27 Jun 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हादसे में जख्मी इंद्रलाल-संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह दवा विक्रेता के बेटे को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव पंचनामा भर कर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के नेवाड़ी निवासी विनोद परिवार के साथ करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले में रहकर आयुर्वेद दवा की बिक्री करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह विनोद का बेटा कृष (20) आयुर्वेद दवा बेचकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तुर्तीपुर गांव के पास रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से कृष की मौके पर ही मौत हो गई।
खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों की सहमति पर पुलिस मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव सुपुर्द कर दिया। एसओ ने कहा, घर के लोग कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए शव दे दिया गया, लेकिन आरोपी चालक की खोजबीन कर कार्रवाई की जाएगी। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


-
बाइकों की भिड़ंत मेंं दंपती समेत तीन लोग जख्मी
स्थानीय मंडी गेट के पास बृहस्पतिवार को बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग जख्मी हो गए। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता निवासी राहुल बृहस्पतिवार दोपहर अपने बहन के यहां बाइक से सैनी के अमिरतापुर जा रहा था। तभी दूसरी बाइक सवार कोखराज के तरसौरा निवासी वीरेंद्र कुमार अपने पिता इंद्रलाल व मां इंद्रकली को लेकर फतेहपुर के सातों नरैनी जा रहे थे।
मंडी गेट के सामने सड़क पार करते समय दोनों बाइकों के बीच भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र व उसके माता-पिता समेत तीनों लोग सडक पर गिरकर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को इलाज के लिए कस्बा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें