मंझनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। दसमें करीब 1221 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज महफूज अली की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित छह मामलों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय से 40 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर कोर्ट से विदाई कराई गई। अपर जनपद न्यायाधीश सीताराम वर्मा की कोर्ट ने दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे तृतीय दिनेश पाल की अदालत ने मोटर दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे चतुर्थ कमलेश पाठक ने 85 एफआर के मामलों का निस्तारण किया।
मोटर दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण कराया गया। एफटीसी प्रथम राजीव रंजन की कोर्ट ने मोटर दुर्घटना के एक मामले का निस्तारण किया। सीजेएम रमेश चंद्र की कोर्ट ने फौजदारी के 101 मामलों का निस्तारण किया। एसीजेएम प्रेम प्रकाश ने 24 वादों का निस्तारण किया। उत्तराधिकार के एक मामले का निस्तारण किया गया। इसी तरह जिले के सभी राजस्व न्यायालयो में 387 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों से ऋण से जुड़े 427 मामलों का निस्तारण किया गया।