फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी ओसा में दिखा अव्यवस्था का आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी ओसा में दिखा अव्यवस्था का आलम
विज्ञापन

मंझनपुर। चुनाव ड्यूटी के लिए ओसा मंडी में ड्यूटी पा जाने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मंडी में पेड़ नहीं होने से लोगों को धूप में अपनी ड्यूटी का प्रपत्र लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रशासन की तरफ से छाया की भी व्यवस्था नहीं कराई गई थी। पेयजल के लिए नगर पंचायत मंझनपुर से एक टैंकर पानी तो मंगवाया गया लेकिन चटख धूप होने की वजह से उसका पानी खौलने लगा था। मजबूरी में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ा।
-------

खोमचे वालों की खूब कटी चांदी
मंझनपुर। अव्यवस्था के बीच रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों को लेकर खोमचे वालों की खूब चांदी कटी। मंडी के अंदर ही तमाम लोगों ने अपनी दुकाने सजा रखी थी। खीरा, ककड़ी, चाय, पकौड़ी और पानी की दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। मंडी में जो पेड़ थे, उसके नीचे इन्ही दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

--------

वाहनों के होने से लगा रहा जाम
मंझनपुर। नवीन मंडी ओसा में है। यह मंडी मंझनपुर-करारी मार्ग में है। सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे कर्मचारियों के दो व चार पहिया वाहनों की वजह से सड़क पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम से निजात दिलाई। यही ाल मंडी के अंदर का भी था। दो पहिया वाहनों के आड़ा तिरक्षा खड़ा होने से चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे लोगों को परेशान होना पड़ा।
------

चुनाव ड्यूटी में लगे स्कूली वाहन
मंझनपुर। मतदान को लेकर जिले के प्राइवेट स्कूलों में लगी बसों को भी प्रशासन ने खड़ा करा लिया है। इसकी वजह से जिले के नामचीन स्कूल सोमवार को बंद कर दिए गए हैं। अब मंलवार को ही स्कूल खुलेंगे।
--------

मतदान में दिक्कत होने पर यहां दर्ज कराएं शिकायत
0 (05331)- 232621
0 मोबाइल नंबर- 757200206
0 टोल फ्री नंबर - 1950
------
मैजिक से घूमेंगी मोबाइल टीम
मंझनपुर। मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए गठित मोबाइल टीमों को चार पहिया वाहन उपलब्ध कराया जाना था। वाहनों की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण मैजिक (छोटा हाथी) की व्यवस्था की गई है। यही मैजिक वाहन मोबाइल टीम को दिया गया है।
विज्ञापन

----------

चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की खामियां उजागर
मंझनपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अफसरों के अभियान पर बीएलओ पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। वोटर लिस्ट में सुधार नहीं होने के कारण तमाम लोग मतदान से वंचित हो सकते हैं। इसके अलावा तमाम लोगों के यहां बीएलओ ने मतदाता पर्ची तक नहीं पहुंचाई है। बात जिला मुख्यालय मंझनपुर की करें तो यहां गांधी नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले सुरेश चंद्र केसरवानी के परिवार में आठ वोटर हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान सुरेश चंद्र, उनकी पत्नी कमलेश कुमारी और विपिन कुमार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। जबकि बेटे सुनील कुमार, बहू विमला देवी, बबिता का नाम था। चेयरमैनी के चुनाव के दौरान परिवार के सारे सदस्यों का नाम था लेकिन लोकसभा चुनाव की लिस्ट में फिर एक बार परिवार के पांच वोटरों का नाम लिस्ट से गायब है। यह खामी अकेले सुरेश के घर की नहीं बल्कि जिले के तमाम परिवारों के यहां है, जिनके परिजनों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें