फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दोआबा की बेटियों पर सितम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार रोज नए आयाम तलाश कर रही है। इसके बावजूद जिले के लोग दूसरे घर से आई किसी की लाडली को बहू के बजाय बेटी मानने से परहेज कर रहे हैं। महज चंद रुपये दहेज की लालच में दो परिवारों के बीच नफरत की खाई खींची जा रही है। गुरुवार को भी दहेज कम लाने के खातिर दो महिलाओं को ससुराल से मारपीट कर निकाले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बहुत जल्म करते थे साहब
कोखराज कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा गांव की संध्या देवी ने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना अदालत में जाहिर की। संध्या का कहना है कि उसकी शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना में उसका पति भी शामिल था। वह अपना दर्द बयां करती भी तो किससे? मायके वालों से बात की, तो उन्होंने भी अपनी लाचारी की बात कही। परिवार-रिश्तेदारों ने की मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आपसी सहमति पर सुलह हो जाने की सलाह दी। ससुराल वाले रखने को राजी नहीं हुए तो संध्या ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पति गब्बर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पानी सर से पार हुआ तो लिखाई रिपोर्ट
कोखराज कोतवाली के ही टिकरा गांव की सुमन पाल ने भी अपने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सुमन का कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मामले की जानकारी मायके वालों को हुई तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग बिना दहेज रखने को राजी नहीं हुए तो रिपोर्ट दर्ज कराना पड़ा। सुमन की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दहेज के ज्यादातर मामलों में यह बात सामने आती है कि बहू को ससुराल में सास या नंद से ताने मिलते हैं। इस विवाद को दहेज उत्पीड़न बताया जाता है। पुलिस पहले परामर्श केंद्र में रिश्तों को मिलाने का प्रयास करती है बात नहीं बनने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।
अशोक कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें