फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी मिली तो माशूका से तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। प्यार में साथ जीने मरने का सब्जबाग दिखाकर कोर्ट मैरिज करने वाला प्रेमी रेलवे में नौकरी मिलते ही अपने इरादे से पलट गया। नौकरी मिलने के बाद उसने अपनी माशूका को साथ रखने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत बुधवार को एसपी से की गई है।
विज्ञापन


चरवा के सैयद सरावां गांव से आई युवती का कहना है कि वह और उसका प्रेमी दोनों बालिग है। दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी के बाद प्रेमी से पति बना युवक उसे प्रयागराज ले गया। वहां किराए के मकान में वह लोग पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। प्रेमी का पिता रेलवे में नौकरी करता था।

पिछले दिनों प्रेमी को मृतक आश्रित कोटे से रेलवे में नौकरी मिल गई। इसके बाद से वह युवती को साथ रखने से मना कर रहा है। युुवती दर-ब-दर की ठोकर खा रही है। मामले की शिकायत चरवा पुलिस से भी की गई। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से प्रकरण की शिकायत की गई है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें