किसान की बेटी ने राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग में किया टाप
अजुहा कस्बे की जागृति सिंह को मिला पहला स्थान
जागृति की कामयाबी से कस्बे में जश्न
फोटो नं. प्रस्तावित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अलीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले की बेटी जागृति सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। जागृति की कामयाबी से अजुहा में जश्न हैं। संगम एक्सप्रेस से जिले में आई जागृति को खुद सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने स्टेशन जाकर स्वागत किया।
अजुहा कस्बे पड़ोस में स्थित धुमाई का पुरवा गांव में रहने वाली जागृति के पिता शभनेत्र कुमार किसानी करते हैं। जागृति कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कालेज में 11 वीं की छात्रा हैं। जागृति को रायफल शूटिंग का शौक था। स्कूल प्रशासन प्रतिभा भांप निशानेबाजी का पूरा मौका दिया। ब्लाक के बाद जिला स्तर से उसका चयन राज्य स्तर में होने वाली रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में हुआ। अपनी लगन के बल पर जागृति प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जागृति के चयन से जिले में जश्न का माहौल है। शनिवार को संगम एक्सप्रेस से जागृति कौशाम्बी पहुंची तो रेलवे स्टेशन में सिराथी विधायक शीतला प्रसाद पटेल खुद उसे रिसीब करने पहुंचे। विधायक ने माला पहनाकर जागृति का स्वागत किया। अजुहा कस्बे में चेयरमैन अनिल कुमार और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा ने जागृति का स्वागत किया। इसके बाद धर्मा देवी स्कूल में भी अध्यापक व बच्चों ने जागृति का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक रामसुभाग त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने जागृति के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।