फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू प्रमुख पर कार्रवाई के लिए एसपी ऑफिस का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख पर कार्रवाई के लिए एसपी ऑफिस का घेराव
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लगाया जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन गांव का लालमन सरोज क्षेत्र पंचायत सदस्य है। उसने बताया कि 27 अक्तूबर 2018 को वह गांव के बाहर एक पान की दुकान पर खड़ा था। तभी सिराथू ब्लॉक प्रमुख अपने असलहाधारी साथियों के साथ आए और उसको जबरन अपनी सफारी में बैठा लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। पीड़ित के मुताबिक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का वह समर्थन कर रहा है। इसी वजह से प्रमुख उससे नाराज हैं। प्रमुख हस्ताक्षर का किसी भी जगह दुरुपयोग कर सकते हैं। बताया कि इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। कार्रवाई नहीं होने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार दोपहर एसपी ऑफिस का घेराव करके एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। कहा कि रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पइंसा एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें