फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर गांव स्थित शादी घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए रविवार सुबह पुलिस ने असलहों के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज को रविवार भोर में सूचना मिली कि मकदूमपुर गांव स्थित सरकारी शादी घर (मैरेज हॉल) में तमंचा फैक्ट्री चल रही है। खबर मिलते ही फोर्स के साथ उन्होंने छापा मारा। मौके से मकदूमपुर गांव के ही जफर हुसैन पुत्र स्व. मजहर व कल्लू पासी पुत्र रामहित को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीन तमंचा, छह कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में असलहों के सौदागरों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से तमंचा बनाकर बेचते थे। रात को शादी घर में असलहा बनाते थे। इसके बाद उसे जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी अपराधियों के हाथ बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें